Almora-news पौने दो लाख कीमत की अवैध चरस बरामद, धरा गया चरस तस्कर

SSP अल्मोड़ा का नशे के विरुद्ध कड़क एक्शन से तस्करों का जेल जाने का सिलसिला जारी

दन्या पुलिस टीम की सजगता से धरा गया चरस तस्कर,पौने दो लाख कीमत की 737 ग्राम अवैध चरस बरामद

चरस हरियाणा ले जाकर बेचने की फिराक में था तस्कर,सतर्क पुलिस टीम ने तस्कर के मंसूबों पर फेरा पानी

देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं ANTF/SOG टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में दिनांक 08.09.2025 को थानाध्यक्ष दन्या श्री दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अल्मोड़ा–दन्या रोड में चेकिंग के दौरान गरुडाबाज में चाय बागान के पास एक युवक गणेश सिंह बोरा के कब्जे 737 ग्राम अवैध चरस बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में मु0अ0स0-26/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

  • पूछताछ-
  • अभियुक्त ने बताया कि वह चरस हरियाणा ले जा रहा था, खुद भी नशे का आदि है और कुछ चरस साथियों को बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक मे था।सतर्क चेकिंग के दौरान धरा गया।
    अभियुक्त का नाम व पता-
    गणेश सिंह बोरा उम्र-50 वर्ष पुत्र हीरा सिंह निवासी ग्राम- थली (दन्या), जिला- अल्मोड़ा
    बरामदगी- 737 ग्राम चरस
    कीमत-करीब 1,73,000/- रुपये
    थाना दन्या पुलिस टीम-
    1. उपनिरीक्षक कमित जोशी, प्रभारी चौकी जागेश्वर
    2. कानि0 ललित प्रसाद
    3. कानि0 महेश प्रसाद

    D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Recent Posts

    Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

    Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

    5 hours ago

    खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

    खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

    19 hours ago

    जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

    जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

    1 day ago

    Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

    सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

    1 day ago

    अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

    अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

    2 days ago

    स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

    स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

    2 days ago