• Mon. Dec 1st, 2025

    नेहरू युवा केंद्र व सोच संस्था ने मासिक धर्म और महिला सशक्तिकरण को लेकर एसएसजेयू में किया जागरूक कार्यक्रम

    नेहरू युवा केंद्र और सोच के संयुक्त तत्वावधान में मासिक धर्म विषय पर अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में हुआ जागरूकता कार्यक्रम, नेहरू युवा केंद्र ने सोच संस्था के साथ मासिक धर्म और महिला सशक्तिकरण को लेकर विषयाधारित जागरूकता कार्यक्रम का अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में किया आयोजन

    शुक्रवार को अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में नेहरू युवा केन्द्र और सोच संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मासिक धर्म विषय पर महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा संकाय की संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. भीमा मनराल ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांख्यिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. नीरज तिवारी और विशिष्ट अतिथि के रूप में हिंदी की प्रोफेसर और एनसीसी की कॉर्डिनेटर प्रो. ममता पंत मौजूद रहे।

    कार्यक्रम में सोच संस्था की वोलेंटियर हिमांशी और प्रियंका ने PCOD और PCOS के बारे में छात्राओं को जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात सोच संस्था की वोलेंटियर दीपिका पुनेठा ने पीरियड्स के दौरान दर्द से आराम देने वाले योग के अलग अलग आसनों के बारे में भी जानकारी दी।

    इस दौरान प्रो. भीमा मनराल ने कहा की सोच संस्था के भविष्य में भी शिक्षा संकाय विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर कार्य करेगा और सोच संस्था के प्रयासों से विभिन्न सामाजिक आयामों में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रो. नीरज तिवारी ने कहा की सोच संस्था आगे भी मासिक धर्म विषय पर लगातार कार्य करेगी और विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों व गांवों में भी कैंप लगाकर जागरूकता और सामाजिक बदलाव की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।

    प्रो. ममता पंत ने अपने जीवन की व्यक्तिगत घटनाओं को सभी छात्र छात्राओं के समक्ष साझा किया। उन्होंने सोच संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा की भविष्य में वह सोच संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों में उनके साथ कंधे से कन्धा मिलाकर खड़ी रहेगी।

    नेहरू युवा केंद्र के युवा अधिकारी दिवाकर भाटी ने कहा की मासिक धर्म विषय पर समाज में फैली भ्रांतियों को लेकर सोच संस्था के युवा बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। नेहरू युवा केंद्र भी हमेशा से ही युवाओं और महिलाओं को लेकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा की आगे भी नेहरू युवा केंद्र इस तरह की विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन करते रहेगा।

    कार्यक्रम का संचालन सोच संस्था के सेक्रेटरी मयंक पंत द्वारा किया गया।
    नेहरू युवा केन्द्र की ओर से नेहरू युवा केंद्र के युवा अधिकारी दिवाकर भाटी, संदीप नयाल, दिव्या जोशी मौजूद रहे। सोच संस्था की ओर से आशीष पंत, राहुल जोशी, मयंक पंत, दीपाली, प्रियंका, हिमांशी, कल्पना, दीपिका, ऋतिक आदि मौजूद रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *