X

Almora-news: हरियाणा से गिरफ्तार हुआ पोक्सो एक्ट के आरोपी, नाबालिग छूटी कब्जे से

Almora-news: हरियाणा से गिरफ्तार हुआ पोक्सो एक्ट के आरोपी, नाबालिग छूटी कब्जे से

अल्मोड़ा पुलिस के थाना धौलछीना टीम ने पोक्सो एक्ट के आरोपी को हरियाणा से किया गिरफ्तार

गुमशुदा नाबालिग बालिका बरामद

मामला- शनिवार दिनांक 05.04.2025 को धौलछीना क्षेत्र निवासी व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के दिनांक 04.04.2025 को घर से स्कूल के लिये जाने व घर वापस नहीं आने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना धौलछीना में धारा 140(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

देवेन्द्र पींचा,एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर संबंधितों को टीम गठित कर गुमशुदा नाबालिग बालिका को शीघ्र बरामद करने व संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।

अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व गोपाल दत्त जोशी,सीओ अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी द्वारा पुलिस टीम का गठन कर तत्काल नाबालिग बालिका की खोजबीन शुरु की गई।

गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाकर अथक प्रयास करते हुए दिनांक 07/04/2025 को झज्जर हरियाणा से गुमशुदा नाबालिग बालिका को अभियुक्त के कब्जे से छुड़ाया गया और अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता के बयानों के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 137(2)63(घ)(VI)/64(ड) बीएनएस व 5(I)/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई । विवेचक उपनिरीक्षक श्रीमती बरखा कन्याल द्वारा गुमशुदा की आवश्यक काउंसिलिंग की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
प्रदीप नौर्गी उम्र- 18 वर्ष पुत्र लीलाधर निवासी जोलकांडे जनपद बागेश्वर
धौलछीना पुलिस टीम-
1.अपर उपनिरीक्षक श्री गोकुल प्रसाद
2-महिला हेड कानि0 श्रीमती परमजीत कौर
3-कानि0 श्री राजेन्द्र गोस्वामी

This post was published on 08/04/2025 7:53 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post