• Sat. Mar 21st, 2026

    Almora News: तस्कर को 4 पेटी अवैध शराब के साथ दबोचा

    एसएसपी अल्मोड़ा का नशे के विरुद्ध सख्त रुख का दिख रहा हैं असर, एक के बाद एक सलाखों के पीछे पहुंच रहे हैं नशा तस्कर,

    देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
    दिनांक 14/12/2024 की सायं अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरवंस सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री मनोज कुमार के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस द्वारा चौकी मोरनोला क्षेत्र में चैकिंग के दौरान भीडापानी को जाने वाली सड़क पर *एक व्यक्ति राकेश चन्द्र के कब्जे से चार पेटियों में अवैध देशी शराब कुल 192 पव्वे बरामद* कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना लमगड़ा में धारा-60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
    राकेश चन्द्र पुत्र काली राम निवासी ग्राम भुमका थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल
    थाना लमगड़ा पुलिस टीम –
    1-अपर उ0नि0 श्री विक्रम सिंह थाना लमगड़ा
    2- हेड कानि0 श्री महेंद्र सिंह चौकी मोरनौला थाना लमगड़ा
    3- हेड कानि0 श्री ललित जोशी चौकी मोरनौला थाना लमगड़ा
    4- हेड कानि0 श्री देवराज थाना लमगड़ा

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *