• Tue. Mar 31st, 2026

    Almora News: पुलिस टीम ने पिकप से अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा पकड़ा

    एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशे के विरुद्ध नाँन स्टाँप एक्शन जारी,

    थाना धौलछीना व एसओजी की संयुक्त टीम की सतर्कता से मिली बड़ी कामयाबी

    पिकप से 85 पेटियों में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर 02 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार,पिकप सीज

    बरामद शराब की कीमत साढ़े छः लाख से अधिक

    देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।
    इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार की जा रही चेकिंग व पेट्रोलिंग के दौरान अवैध तस्करी की रोकथाम में एक बड़ी कामयाबी पुलिस टीम के हाथ लगी है।
    आज दिनांक- 06/12/2024 की प्रातः थानाध्यक्ष धौलछीना श्री विजय नेगी व प्रभारी एसओजी श्री भुवन जोशी के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान जमराड़ी बैण्ड से लगभग 2 किमी पहले पुल के पास वाहन संख्या- यू0के0-01 सी0ए0-0102 पिकप को रोककर चैक किया गया तो वाहन में सवार जीवन कुमार व ललित आगरी के कब्जे से 85 पेटियॉ अवैध अंग्रेजी शराब विभिन्न ब्राण्ड बरामद हुई,जिस पर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वाहन पिकप को सीज किया गया।

    अवैध शराब की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी होने पर थाना धौलछीना में अभियुक्तों के विरुद्ध धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
    गिरफ्तार अभियुक्त-
    1.जीवन कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र प्रकाश चन्द्र उर्फ प्रकाश राम निवासी बिलौना थाना व जिला बागेश्वर
    2.ललित आगरी उम्र- 20 वर्ष पुत्र रमेश आगरी निवासी एठाड़ भराड़ी कपकोट बागेश्वर
    बरामदगी-
    कुल 85 पेटियों में अवैध अंग्रेजी शराब
    कीमत- 6,83,400/- रुपये
    पुलिस टीम –
    1-उ0नि0 श्री विजय नेगी, थानाध्यक्ष धौलछीना
    2- अपर उ0नि0 श्री गोकुल प्रसाद, थाना धौलछीना
    3- हेड कानि0 सुरेन्द्र सिंह थाना धौलछीना
    4-कानि0 श्री विरेन्द्र सिंह बिष्ट, एसओजी
    5-कानि0 अमित कुमार थाना धौलछीना
    6-कानि0 रवि कुमार थाना धौलछीना
    7-होमगार्ड सुनील दत्त, थाना धौलछीना

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *