• Sat. Mar 21st, 2026

    Almora News: नशेड़ी ड्राइवर और हुड़दंगियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

    अल्मोड़ा पुलिस के थाना धौलछीना टीम ने की कार्यवाही

    देवेन्द्र पींचा,एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नशे में वाहन चलाने वाले व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।
    थानाध्यक्ष धौलछीना श्री विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था,जमराड़ी बैण्ड के पास वाहन संख्या UK02TA1549 के चालक विष्णुदेवा निवासी उडयूड़ा बनकोट बेरीनाग पिथौरागढ़ नशे में वाहन चला रहा था और वाहन में सवार अन्य सुमित कुमार,हेम चन्द्र,हिमांशु कुमार निवासी उपरोक्त उडयूड़ा के साथ हुड़दंग मचा रहा था, चालक विष्णुदेवा को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया तथा कार मे सवार अन्य को उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *