Almora news: राष्ट्र नीति संगठन ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध सतर्क उत्तराखंड मंच का किया गठन :: Rashtra Niti Sangathan formed Vigilant Uttarakhand Forum against corruption
क्षेत्र विकास के लिए रखी गई मांगे, प्रेस वार्ता का आयोजन
अल्मोड़ा।आज राष्ट्र नीति संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद तिवारी के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्र नीति संगठन के एक भ्रष्टाचार निवारक मंच जिसे सतर्क उत्तराखंड नाम दिया गया है इसका गठन किया गया इस अवसर पर उनके द्वारा बताया गया की सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के उपयोग से न सिर्फ खुलासे किए जाएंगे बल्कि भ्रष्टाचार पकड़े जाने पर जिला न्यायालय से लेकर के सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई लड़कर सजा दिलाने का काम किया जाएगा क्योंकि खुलासा करने का काम कई संगठन कर रहे हैं लेकिन उसे अदालत में ले जाने का कार्य कोई नहीं करता यह मंच से इस कार्य को करेगा।आज इस अवसर पर ग्राम धामस चाण सेनार रौन डाल खूंट इस क्षेत्र को जोड़ती हुई एक सड़क जिसकी खुदाई तो हो चुकी है लेकिन जिसमें कोसी नदी पर एक पुल बना है तथा इसके डामरीकरण का कार्य होना है लंबे समय से यह कार्य नहीं किया जा रहा है यदि यह रोड बन जाती हैं तो आसपास के दो दर्जन से अधिक गांव के लगभग 25000 से अधिक जनता को लाभ मिलने की संभावना है और इसी कारण बस आज इस क्षेत्र के ग्राम प्रधानों जिला पंचायत सदस्यों तथा बीडीसी सदस्यों ने भी इस मांग के साथ इस प्रेस वार्ता में भाग लिया। तथा सभी जनप्रतिनिधियों ने इस सड़क के डामरीकरण और कोसी नदी पर पुल की मांग की तथा निकट भविष्य में एक बहुत बड़े आंदोलन की चेतावनी भी सरकार को दी है। वही आज इस अवसर पर राष्ट्र नीति संगठन ने एक बयान जारी करके प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफा का स्वागत किया इस देर से लिया हुआ दुरुस्त कदम बताया। आज इस कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे जिनमें व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील शाह,ग्राम प्रधान खूंट मनोज कुमार,प्रधान सेनार अर्जुन सिंह ,ग्राम प्रधान नौला महेश टम्टा ,पूर्व प्रधान सेनार मदन सिंह बिष्ट,पूर्व प्रधान जोगा सिंह, कमलेश भट्ट, देवेंद्र सिंह मेहता, गिरीश जोशी आदि मौजूद रहे।
