• Wed. Feb 11th, 2026

Almora News: अमित शाह को केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें मोदी -मनोज तिवारी

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के नगर विधायक मनोज तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गृहमंत्री अमित शाह को बर्खास्त करने की मांग की है पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि संसद सत्र के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की इससे पूरे देश की भावनाएं आहत हुई हैं साथ ही इस घटनाक्रम ने यह साबित कर दिया कि डॉक्टर अंबेडकर के बारे में भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक सोच क्या है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे को तथ्यहीन और झूठा बताया। उन्होंने कहा कि संसद में सीसीटीवी लगे हुए हैं। फुटेज के आधार पर निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए हकीकत यह है कि राहुल गांधी पूरी तरह निर्दोष हैं। अमित शाह के विवादित बयान से उत्पन्न हुई परिस्थितियों से ध्यान भटकने के लिए केंद्र सरकार ने राहुल गांधी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया है। कांग्रेस इसका देशभर में विरोध करेगी जगह-जगह प्रदर्शन किए जाएंगे।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *