Almora Nikay Chunav: एनसीडी हीरा डूंगरी, जेल रोड, पांडे खोला, दुगालखोला में कांग्रेस प्रत्याशी भैरव गोस्वामी का चुनाव प्रचार
दिनांक: 2 जनवरी 2025 को कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के समर्थन में नगर निगम चुनाव प्रचार अभियान एनसीडी हीरा डूंगरी, जेल रोड, पांडे खोला, दुगालखोला में चलाया गया।
आज कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के समर्थन में नगर निगम चुनाव प्रचार अभियान व्यापक स्तर पर चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक श्री मनोज तिवारी ने किया। अभियान तीन प्रमुख क्षेत्रों में संचालित हुआ, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रथम टीम: एनसीडी हीरा डूंगरी एवं जेल रोड
इस क्षेत्र में प्रचार अभियान की कमान श्री मनोज तिवारी के नेतृत्व में रही। उनके साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्र जोशी, रंजन टम्टा, श्री नारायण दत्त पांडे, श्रीमती लीला जोशी, श्री आनंद सिंह बिष्ट, अनु बुढ़ौरी, श्रीमती प्रीति बिष्ट, श्री सतीश पांडे, श्री रविंद्र टम्टा, श्री शरद शाह, श्री पूरन गोस्वामी, श्रीमती शोभा जोशी, फेमिना खान, शसहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।
द्वितीय टीम: पांडे खोला
पांडे खोला क्षेत्र में प्रचार अभियान का नेतृत्व श्री सूरज वाणी ने किया। उनके साथ श्री आशीष भारती, श्री गोपाल मेहरा, श्री इंदर गोस्वामी, श्री निक्कू बोरा, श्रीमती सोनी द, श्री नंदन लाल, श्री विनोद कुमार, श्री सुंदर सिंह बिष्ट, श्री माधव राम, श्री मोहन राम, श्री हर्षवर्धन राम, श्री पप्पू लाल, श्री अजय कुमार, श्री विनोद लाल, श्री विक्की मुक्कू, श्री दीपू सत्यम, श्री हनु कमल, श्री दयाल कुमार, श्री भानु इंद्र गोस्वामी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
तृतीय टीम: दुगालखोला
दुगालखोला क्षेत्र में अभियान का संचालन श्री पारस जी के नेतृत्व में किया गया। इस टीम में श्री अंकित कुमार, श्री इंद्रेश पाल, श्री नितिन नाथ, श्रीमती अंजली आर्य, श्री तन्मय जोशी, श्री अक्षत प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस प्रचार अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के विकास कार्यों और आगामी योजनाओं के बारे में जनता को जागरूक किया। इस दौरान जनता का कांग्रेस प्रत्याशी श्री भैरव गोस्वामी के प्रति भारी समर्थन और उत्साह देखने को मिला।
कांग्रेस मीडिया प्रकोष्ठ
नगर निगम चुनाव समिति
