X

अल्मोड़ा: चेक देकर स्कूटी खरीद ली लेकिन खाते में पैसे नहीं, पुलिस ने स्कूटी बरामद कर किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा पुलिस ने शो रूम से धोखाधड़ी कर स्कूटी ले जाने वाले एक नटवर लाल को गिरफ्तार किया।

धोखाधड़ी से क्रय की गई स्कूटी भी बरामद

मामला
बीते बुधवार 30 अगस्त को को वादी भुवन चन्द्र तिवारी ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि दिनांक- 17.08.2023 को वीरेन्द्र सिंह बिष्ट ने तिवारी मोर्टस बाईपास लक्ष्मेश्वर शोरुम में आकर एक स्कूटी खरीदी जिसके एवज उसके द्वारा एक चेक दिया गया, उक्त चेक से पैसे निकासी हेतु बैंक जाने पर पता चला कि खाते में पैसा नही है और वीरेन्द्र सिंह बिष्ट से सम्पर्क हेतु उसके मोबाईल नम्बर पर काँल की गयी तो मोबाईल बंद आ रहा है। उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा- 420 भादवि के तहत एफआईआर पंजीकृत की गयी।
रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा उक्त मामले में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को निर्देशित किया गया।
सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियुक्त वीरेन्द्र सिंह बिष्ट को दिनांक- 31.08.2023 को कोसी सोमेश्वर रोड दौलाघट तिराहे से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से धोखाधड़ी से क्रय की गयी स्कूटी भी बरामद की गयी। अभियुक्त को मा0न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
वीरेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र हरीश सिंह बिष्ट निवासी खाड़ी सुनार, सोमेश्वर, अल्मोड़ा


पुलिस टीम-
(1)उप निरीक्षक/विवेचक बिशन लाल, प्रभारी चौकी एनटीडी, कोतवाली अल्मोड़ा
(2) कानि0 सूरज प्रकाश, चौकी एनटीडी, कोतवाली अल्मोड़ा।

This post was published on 01/09/2023 12:51 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post