• Fri. Mar 27th, 2026

    जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट विनीत तोमर एवं स्वीप नोडल तथा मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे के निर्देशन में स्वीप टीम द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु एक गीत तैयार किया है। ” चुनाव आया है “

    शीर्षक के साथ तैयार किए गए इस गीत को आज जिलाधिकारी विनीत तोमर ने लॉन्च किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में मतदाता जागरूकता के लिए यह गीत अहम साबित होगा। उन्होंने स्वीप टीम को अन्य नई नई पहल से मतदाता जागरूकता बढ़ाने को कहा।


    इस गीत में पहाड़ी परिवेश के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रयास किया गया है।
    इस गाने के बोल सुनील रावत ने तैयार किए हैं। इसको म्यूजिक और कंपोज अनिल रावत ने दिया है।
    जिलाधिकारी ने समस्त टीम को बधाई दी।
    इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी एडी बलोदी समेत स्वीप टीम के सदस्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *