• Fri. Mar 20th, 2026

    हंस फाउंडेशन ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को किया जागरूक

    जंगलों की आग मनुष्य हि नही बल्कि जानवरों के भी खतरनाक है

    हंस फाउंडेशन द्वारा संचालित वना अग्नि शमन एवं रोकथाम परियोजना के अंतर्गत ताकुला विकासखंड के डिगरा,ककडाई,और लदयुडा के ग्रामीणों को जंगलों को आग से बचाने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को वनो मे आग लगने के करने के कारण और उनके रोकथाम के उपायों के बारे मे बताया ,और वनों मे आग लगने से मनुष्य जीवन मे क्या दुष्प्रभाव पड़ते हैं, कैसे स्वास्थ्य, आजीविका, सामाजिक स्तर को प्रभावित करते है, समस्त ग्रामीणों की सहभागिता के सहयोग से आग को नियंतरित किये जा सकता है। हंस फाउंडेशन के द्वारा ग्रामीणों को वना अग्नि रोकथाम के प्रति लगातार ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा हैं।

    ग्रामीणों ने वनो को आग से बचाने के लिए संकल्प लिया कार्यक्रम में प्रयाश कला संगम समिति लोक कलाकार संदीप छिलबट,हर्षपति रयाल और समस्त टीम, ब्लाक समन्वयक अनिता कनवाल,वन विभाग वन दरोगा हीरा सिंह, नीरज बिष्ट, धीरज उप्रेती, मोटिवेटर कमल सिंह,कैलाश भेटारी आदि उपस्थित रहें

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *