• Tue. Mar 17th, 2026

    Almora: गहरी खाई में ट्रक गिरने से एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

    Almora: गहरी खाई में ट्रक गिरने से एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

    अल्मोड़ा जिले रानीखेत से एक बड़ी दुखद घटना सामने आ रही है। यहां आज दिनांक 24 अप्रैल बुधवार की सुबह एक सड़क हादसा हो गया। रानीखेत के पास सोनी डाट से आगे भतरोजखान में एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान ट्रक में दो लोग सवार थे। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन रानीखेत को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने ट्रक संख्या यूपी 21सीटी 4709 से घायल तौफिक निवासी नगरिया जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

    वही मृतक मटालूब निवासी दढियाल जिला रामपुर के शव को रानीखेत पुलिस को सुपुर्द किया गया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *