X

Almora पुलिस ने 656 ग्राम चरस के साथ 02 युवकों को किया गिरफ्तार

 

पुलिस ने 656 ग्राम चरस के साथ 02 युवकों को किया गिरफ्तार, कीमत लगभग 1 लाख से अधिक

Almora सओजी और कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने 656 ग्राम चरस के साथ 02 युवकों को गिरफ्तार किया प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान फलसीमा से टाटिक हैलपैड की ओर पर मोटरसाइकिल संख्या-UP21-AL-3762 को चैक किया गया तो मो0सा0 में सवार दो युवक पंकज कुमार व मनोज कुमार के कब्जे से कुल 656 ग्राम अवैध चरस बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। वाहन को सीज किया गया। बरामद चरस की कीमत- 1,31,200 रुपये आंकी गयी है।

पुलिस टीम-

1. उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा, प्रभारी चौकी धारानौला

2. कानि0 राजीव जोशी, कोतवाली अल्मोड़ा

3. कानि0 हरीश प्रसाद, एसओजी अल्मोड़ा

4. कानि0 चन्दन सिंह, एसओजी अल्मोड़ा

This post was published on 08/11/2025 10:12 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post