• Tue. Mar 17th, 2026

    नशे में बस चालक, खतरे में थी 12 सवारियों की जान, ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

     
    देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनांओ मे कमी लाने के उद्देश्य से सभी थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक यातायात,इंटरसैप्टर प्रभारी,यातायात व उपनिरीक्षक को यातायात नियमों का उल्लघंन करने, नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है ।

    शराब के नशे में था चालक

             आज दिनांक 05/03/2024 को सीओ यातायात  विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात निरीक्षक  दरबान सिंह मेहता द्वारा मय हमराही कानि0  ललित सिंह के लोधिया बैरियर पर चेंकिग की जा रही थी,इस दौरान अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रही बस संख्या UK01PA0086 को रोककर एल्कोमीटर से चैक किया गया तो चालक सन्तोष कुमार पुत्र गोपाल राम निवासी अक्सोडा हरीनगर मुक्तेश्वर शराब के नशे मे बिना डीएल,बिना कागजात के वाहन चलाते हुए पाया गया,शराब के नशे में वाहन चलाकर चालक बस में सवार 12 लोगों की जान जोखिम में डाल रहा था। मेडिकल परीक्षण कराकर वाहन चालक को शराब के नशे मे वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनयम के अंतर्गत गिरफ्तार कर, वाहन को मौके पर सीज किया गया ।
        
    सवारियों को अन्य वाहन में बिठाकर गंतव्य को भेजा गया

    यातायात निरीक्षक द्वारा बताया गया कि बस चालक के बारे में लोगों से भी शिकायत प्राप्त हुई थी,चेंकिग के दौरान पकड़ में आया। बस में सवार अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जाने वाली कुल 12 सवारियों को सुरक्षा के दृष्टिगत अन्य वाहन में बिठाकर गंतव्य को भेजा गया।

    अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार चेंकिग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *