• Wed. Feb 11th, 2026

अल्मोड़ा: तीन साल से जाली हस्ताक्षर कर हड़प रहा था हजारों रुपये, गिरफ्तार

जाली हस्ताक्षर कर दूसरे के बैंक खाते से हजारों रुपये हड़पने वाले जालसाल को अल्मोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

     सोमवार 10 अप्रैल को अल्मोड़ा नगर के केनरा बैंक के शाखा प्रबन्धक ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि दिनांक- 3 मार्च 2020 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारानौला निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से 20 हजार तथा दिनांक- 4 दिसम्बर 2021 को 45 हजार रुपये की निकासी की गयी थी। आज(सोमवार)  फिर इस व्यक्ति द्वारा 45 हजार रुपये की निकासी का फार्म भरकर पैसे निकालने की कोशिश की गयी, सदिंग्ध प्रतीत होने बैंक अधिकारी द्वारा पूछताछ की गयी तो पकड़े जाने की डर से यह व्यक्ति बैंक से भागने लगा जिसे बैंक सिक्योरिटी गार्ड द्वारा पकड़ लिया गया। 
उक्त सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में अभियुक्त नन्दन सिंह मेर के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है। 

जानकारी अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त नन्दन सिंह मेर पुत्र किशन सिंह मेर, भटखोला, पो0भटखोला, थाना लमगड़ा जनपद अल्मोड़ा का निवासी है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *