अल्मोड़ा: परचून की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को लमगड़ा पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के 03 घण्टों के भीतर चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है।
मंगलवार 2 जनवरी को लमगड़ा निवासी हरीश चन्द्र भट्ट ने थाना लमगड़ा में तहरीर दी गयी कि ग्राम नाटाडोल में उसकी परचून की दुकान में गांव के ही रहने वाले विजय कुमार उर्फ विक्की आर्या द्वारा दुकान का ताला तोड़कर दुकान से सरसों का तेल, पेन्ट, चाय पत्ती व बीड़ी आदि सामान चोरी की गयी है। जिस पर थाना लमगड़ा में अभियुक्त विजय कुमार उर्फ विक्की आर्या के विरुद्ध धारा 457/380 भादवि के तहत एफआईआर पंजीकृत कर विवेचना उ0नि परचूनसंजय जोशी प्रभारी चौकी मोरनौला, थाना लमगड़ा के सुपुर्द की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष लमगड़ा को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार
सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ मंहत द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उ0नि0 संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी- पतारसी से नामजद अभियुक्त विजय कुमार उर्फ विक्की आर्या को दिनांक- 02.01.2024* को ही एफआईआर दर्ज होने के 03 घण्टों के अन्दर उसके घर के पास से चोरी किये गये *समस्त सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के उपरांत पंजीकृत एफआईआर में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
विजय कुमार उर्फ विक्की आर्या, उम्र- 28 वर्ष पुत्र दीवान राम, निवासी ग्राम नाटाडोल, लमगड़ा, अल्मोड़ा
पुलिस टीम
1-उ0नि0 संजय जोशी, प्रभारी चौकी मोरनौला थाना लमगड़ा।
2-हे0कानि0 दीवान राम, चौकी मोरनौला, थाना लमगड़ा।
3-कानि0 अर्जुन लाल, चौकी मोरनौला, थाना लमगड़ा।
