• Sat. Mar 21st, 2026

    Almora: 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

    एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थो के साथ अभियुक्तों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी जारी

    धौलछीना पुलिस को मिली कामयाबी, 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

    देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत* जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को दिए गये निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थो की बरामदगी कर नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।

    इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धौलछीना l सुशील कुमार के नेतृत्व* में पुलिस टीम द्वारा दिनांक-27.02.2024 को थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति भगवत सिंह उर्फ भगवान की चाय की दुकान ग्राम तल्ली नाली से एक प्लास्टिक के केन में 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

    गिरफ्तार अभियुक्त
    भगवत सिंह उर्फ भगवान, उम्र-42 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी ग्राम तल्ली नाली, धौलछीना, अल्मोड़ा

    बरामदगी
    10 लीटर कच्ची शराब

    धौलछीना पुलिस टीम
    1-हेड कानि0 श्री विजय चन्द्र
    2-हेड कानि0 श्री प्रेम कुमार

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *