अल्मोड़ा पुलिस के चौकी भिकियासैंण ने किराना की दुकान में शराब बेचने वाले / पिलाने पर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
भतरौजखान पुलिस के चौकी भिकियासैंण द्वारा गुरुवार 13 अप्रैल को चेकिंग के दौरान ग्राम बासोट में अभियुक्त महेश काण्डपाल को अपनी किराना की दुकान में शराब पिलाने, बेचने व दुकान से 4 बोतल, 4 पव्वे व 7 केन बीयर बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त महेश कांडपाल पुत्र मनदेववासी बासोट, थाना भतरौजखान, जिला अल्मोड़ा का निवासी हैं।
पुलिस टीम में उ0नि0 मदन मोहन जोशी, कानि0 सुनिश्चित कोरंगा, कानि0 हरीश पांडे, चौकी भिकियासैन शामिल रहें।ये भी देखिये
- लोकगायक दीवान कनवाल के निधन पर हवालबाग ब्लॉक में शोकसभा
- पत्रकारिता का गिरता स्तर — लोकतंत्र के लिए गंभीर चेतावनी संजय पाण्डे सामाजिक कार्यकर्ता, आर . टी . आई . एक्टिविस्ट
- जिला न्यायालय अल्मोड़ा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, मिला अज्ञात स्रोत से पुनः धमकी भरा मेल
- छह वर्षो से सड़को की मांग कर रही रीठागाड़ी दगड़ियो संघर्ष समिति, पूर्व विधायक को सौंपा ज्ञापन
- स्ट्रीट फ़ूड खाने के बाद दो मासूम भाई-बहन की मौत
