साढ़े पाँच लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
SSP अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध उठाए जा रहे कड़े एक्शन का असर
एक के बाद एक लगातार जेल जा रहे हैं तस्कर
एसओजी व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम का नशे पर प्रहार,साढ़े पाँच लाख से अधिक कीमत की 19.25 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
पहले भी रहा हैं स्मैक तस्करी व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त
देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री जगदीश चन्द्र देउपा व एसओजी प्रभारी श्री भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वार दिनांक- 04.11.2024 की रात्रि संयुक्त चैकिंग के दौरान BRO कैन्टीन अल्मोड़ा की दीवार के पास एक युवक अवधेश कुमार टम्टा के कब्जे से 19.25 ग्राम स्मैक बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में 1-मु0अ0स0- 78/2023 धारा 392/457/411 भादवि,
2-मु0अ0स0- 133/2021 धारा 380/457/411 भादवि,
3-मु0अ0स0- 44/2023 धारा 457/380/411 भादवि,
4-मु0अ0स0- 83/2023 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट व
5-मु0अ0स0- 106/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
अवधेश कुमार टम्टा उम्र 24 वर्ष पुत्र राजेश कुमार निवासी टम्टा मोहल्ला थाना व जिला अल्मोड़ा
बरामदगी- 19.25 ग्राम स्मैक बरामद होना।
कीमत- 5, 77, 500 /-
एसओजी/कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम-
1- उपनिरी0 श्री सन्तोष तिवारी- कोतवाली अल्मोड़ा
2-कानि0 श्री मो0 यामीन , एसओजी अल्मोड़ा
3-कानि0 श्री राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
4-कानि0 श्री विरेन्द्र सिंह बिष्ट, एसओजी अल्मोड़ा
