नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने वाला पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार
अल्मोड़ा पुलिस के थाना देघाट पुलिस टीम ने पोक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार
दिनांक 01.01.2025 को देघाट क्षेत्र निवासी एक महिला ने तहरीर दी कि एक युवक द्वारा उनकी 08 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी है, जिस पर थाना देघाट में तत्काल अन्तर्गत धारा 65(2)/351(3) बीएनएस व 5/6 पोक्सो अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत की गयी।
श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर सम्बन्धितों को दुष्कर्म के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट श्री दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गयी। मामले की विवेचना महिला उ0नि0 श्रीमती बरखा कन्याल द्वारा की जा रही थी।
देघाट पुलिस टीम-
1-उ0नि0 श्री आनन्दबल्लभ कश्मीरा
2-हे0कानि0 श्री महेंद्र कुमार
3-हे0कानि0 श्री मनोज पांडे
Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....