X

शारीरिक मानसिक रुप से अस्वस्थ नाबालिग बालिका से दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 18/07/2024 को थाना क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा अपनी शारीरिक व मानसिक रुप से अस्वस्थ नाबालिग पुत्री के साथ आरोपी मोहित द्वारा दुष्कर्म करने के संबंध में तहरीर दी गई,जिस पर थाना धौलछीना में आरोपी मोहित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 332बी/62/64(2)(के) व पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गई  थी।

  
देवेन्द्र पींचा,एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष धौलछीना को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

आरोपी गिरफ्तार

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण  व थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए आज दिनांक 24/07/2024 को आरोपी मोहित को रेक की धार, धौलछीना से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-

मोहित कुमार पुत्र दीवान लाल कोहली ग्राम बखरियां टाना थाना धौलछीना

धौलछीना पुलिस टीम-

1. महिला उपनिरीक्षक  पूनम रावत
2. हेड कानि0  सुरेन्द्र सिंह
3. हेड कानि0 गोपाल सिंह
4. कानि0  धनी राम

This post was published on 25/07/2024 2:55 AM

Categories: सबसे FAST
swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post