• Tue. Mar 17th, 2026

    Almora: डेढ़ लाख से अधिक की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

    Byswati tewari

    Apr 23, 2024

    देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
     


    5.84 ग्राम स्मैक बरामद

    सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी प्रभारी  कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा दिनांक- 22.04.2024 को संयुक्त चैकिंग के दौरान लोधिया बैरियर से लगभग 1.5 कि0मी0 आगे 01 युवक गौरव बिष्ट उर्फ गोलू के कब्जे से 5.84 ग्राम स्मैक बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।


    स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार अभियुक्त-

    स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार गौरव बिष्ट उर्फ गोलू उम्र- 22 वर्ष पुत्र बलवंत बिष्ट निवासी ग्राम गरगूंठ, पो0 हवालबाग थाना व जिला अल्मोड़ा
    बरामदगी- 5.84 ग्राम स्मैक बरामद होना
    कीमत- 1,75,200/-

    एसओजी/कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम-

    1-उ0नि0  दिनेश सिंह परिहार, चौकी प्रभारी धारानौला
    2-कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
    3-कानि0  विरेन्द्र सिंह बिष्ट, एसओजी अल्मोड़ा

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *