• Sat. Mar 28th, 2026

    Almora: ढ़ाई लाख से अधिक का गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार

    Almora News अल्मोड़ा पुलिस ने ढ़ाई लाख से अधिक कीमत का गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। 

    ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025

    रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु सभी सीओ, थाना/चौकी प्रभारियों एवं एसओजी/एएनटीएफ टीम को नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

    प्लास्टिक के कट्टे में 18.4 Kg गांजा बरामद

    बुधवार दिनांक 29 नवंबर 2023 को सीओ आँपरेशन  विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट  अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में थाना सल्ट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत गौलीखाल जाने वाले रोड मे कूपी तिराहे पर गौलीखाल से आते हुए एक वाहन स्विफ्ट डिजायर संख्या UK04 R 5051 को रोका गया तो वाहन में एक व्यक्ति भूपेश सवार था, कार की तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से कार की पिछली सीट में रखे एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में 18.400 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर अभियुक्त भूपेश को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत एफ0आई0आर0 पंजीकृत की गई।थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि अभियुक्त गांजे को गांवो से इकट्ठा कर रामनगर की ओर ले जा रहा था,जिसका उद्देश्य गांजे को ऊंचे दामों में बेचकर अधिक लाभ कमाना था, जो चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आया।

    गिरफ्तार अभियुक्त-

    भूपेश पुत्र आनंद सिंह निवासी नई बस्ती नंबर 13 नया लालढांग कोतवाली रामनगर जनपद नैनीताल उम्र-28 वर्ष

    बरामदगी-

    18.400 किलोग्राम अवैध गांजा व गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार
    कीमत– लगभग 2,70,000 रुपये(दो लाख सत्तर हजार रुपये)

    पुलिस टीम-

    एसओ  अजेंद्र प्रसाद, हे0 कानि संजू कुमार, हे0कानि सुरेश चंद्र और हे0कानि0  कपिल कुमार शामिल रहें।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *