• Tue. Mar 31st, 2026

    Almora: शराब के नशे में बाईक चलाने पर पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार, बाईक सीज, डीएल निरस्त

    एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध अल्मोड़ा पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी

    देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों व यातायात पुलिस अधिकारियों को जनपद में प्रभावी यातायात व्यवस्था एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु सड़क दुर्घटना के मुख्य कारण शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए उनके डीएल निरस्तीकरण के निर्देश दिए गए है।

    दिनांक- 13.02.2024 को थानाध्यक्ष धौलछीना श्री सुशील कुमार* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र जमरानी बैंड में चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- UP 32 NU 4604 मोटर साइकिल के चालक हिमांशु नेगी निवासी जमरानी बैंड, धौलछीना को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन मोटर साइकिल को सीज किया गया।
    शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की गई है।

    चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रचलित 34 वाँ सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए यातायात नियमों का हमेशा पालन करने व शराब पीकर वाहन नहीं चलाने के बारे में प्रेरित किया गया।
    चेकिंग अभियान जारी है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *