एसएसपी अल्मोडा के कुशल नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस का ड्रग्स पर कड़ा प्रहार
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में अल्मोड़ा पुलिस ने पकड़ी स्मैक की अबतक की सबसे बड़ी खेप
एसओजी, एएनटीएफ की संयुक्त टीम व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने बाईक से स्मैक तस्करी कर रहे रामपुर के 02 तस्करों को किया गिरफ्तार, बाईक सीज
एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस टीम को किया पुरस्कृत
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त सीओ/ थाना प्रभारियों एवं एसओजी,एएनटीएफ टीम को नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर युवाओं एवं स्कूली छात्रों को नशे के जाल से बचाने हेतु जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री करने वाले नशा तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।

कब्जे से 16 लाख से अधिक कीमत की 162.5 ग्राम स्मैक बरामद
सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के नेतृत्व, पर्यवेक्षण में एसओजी, एएनटीएफ की संयुक्त टीम व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा आज 24 जुलाई को चेकिंग के दौरान बेस तिराहा अल्मोड़ा के पास मो0सा0 संख्या-U.P-22 AY-5152 में सवार अभियुक्त मकसूद अली के कब्जे से 135 ग्राम व अभियुक्त महबूब अली के कब्जे से 27.5 ग्राम स्मैक कुल 162.5 ग्राम स्मैक व 01 इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद करते हुए अभियुक्तगण को गिरफ्तार व स्मैक तस्करी में प्रयुक्त मोटर साईकिल को सीज करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा उक्त स्मैक मीरगंज बरेली से खरीद कर लाया जाना बताया गया है जिसे वह ऊँचे दामों में पहाड़ी क्षेत्रों में बेचकर लाभ कमाने के उद्देश्य से ला रहे थे। विवेचना के दौरान उक्त तस्करी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के नाम प्रकाश में आने पर उनके विरुद्ध भी आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा बड़ी मात्रा में स्मैक की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 05 हजार के नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
