• Thu. Mar 19th, 2026

    अल्मोड़ा: पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत

    पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत होना बताया जा रहा है मौत हो गई। हालांकि मौत की असल वजह की पुष्टि नहीं हो पाई है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर निवासी कांस्टेबल सुंदर शाही अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात थे। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह उन्होंने रात की ड्यूटी में तैनात अन्य पुलिस कर्मी से चार्ज लिया। कुछ देर बाद ही मौके से गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो कांस्टेबल सुंदर शाही अचेतावस्था में जमीन पर पड़े थे। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद एसएसपी देवेंद्र पींचा और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

    एसएसपी पींचा ने घटनास्थल पर हालात का जायज़ा लिया, उन्होंने कहा कि सिपाही को गोली लगी है या फिर उसने खुद को गोली मारी है, यह जांच का विषय है। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *