• Sat. Mar 21st, 2026

    Almora: लॉज में ठहरे व्यक्ति का नगदी व सामान सहित बैग चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

    एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी



    01 अभियुक्त को चोरी की नगदी व सामान सहित किया गिरफ्तार

    दिनांक 17.02.2024 को एक व्यक्ति रोहित यादव निवासी निवासी नौरावा उन्नाव ने कोतवाली रानीखेत में सूचना दी कि वह दिनांक- 15.02.2024 को रानीखेत में एक लॉज में रुका था। जहां उसका बैग जिसमें उसके कपड़े, जरुरी कागजात व 4200/-रु0 नगदी थी, चोरी हो गया है। जिस पर कोतवाली रानीखेत में धारा- 379 भादवि के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गई।
    देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत को घटना का शीघ्र खुलासा/संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

    सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत श्री हिमांशु पंत* के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी से सूचना संकलित करते हुए आज दिनांक-19.02.2024 को चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त विजय सिंह राणा* को गगास पुल के पास से गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से चोरी का सामान कपड़े, जरुरी कागजात व 2800/-रुपये नगद बरामद किया गया। शेष पैसे खर्च करना बताया गया। एफआईआर से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के उपरांत पंजीकृत एफआईआर में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

    गिरफ्तार अभियुक्त
    विजय सिंह राणा, उम्र 20 वर्ष पुत्र श्री सुरेन्द्र सिंह राणा, निवासी ग्राम विजयपुर, द्वाराहाट, अल्मोडा

    पुलिस टीम
    1-अपर उपनिरीक्षक श्री बद्री सिंह भण्डारी
    2-हे0का0 श्री राजकुमार
    3-कानि0 श्री कमल गोस्वामी
    4-कानि0 श्री अशोक गिरी

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *