• Thu. Feb 12th, 2026

अल्मोड़ा: एक महीने से गुमशुदा महिला को पुलिस ने पंजाब से किया सकुशल बरामद

सोमेश्वर पुलिस ने अथक प्रयासों से गुमशुदा महिला को पंजाब से सकुशल किया बरामद

22 जून 2023 को सोमेश्वर निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना सोमेश्वर में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की सूचना दी गयी जिस पर थाना सोमेश्वर में एफआईआर पंजीकृत की गई थी।
रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा महिला गुमशुदगी के मामले को गंभीरता से लेकर सीओ सोमेश्वर व थानाध्यक्ष सोमेश्वर को महिला की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था।
सीओ सोमेश्वर ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी के नेतृत्व में गुमशुदा महिला की तलाश, बरामदगी हेतु गठित पुलिस द्वारा अलग-अलग दृष्टिकोण से जांच करते हुए विभिन्न माध्यमों से महिला की तलाश हेतु प्रयास जारी रख ठोस सुरागरसी पतारसी से साईबर सेल के सहयोग से अथक प्रयासों के उपरांत गुमशुदा महिला को 20 जुलाई 2023 को होशियारपुर पंजाब से सकुशल बरामद किया गया। गुमशुदा महिला के माननीय न्यायालय में कथन अंकित कराने के उपरांत उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पूछताछ में गुमशुदा महिला ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी जिस कारण वह बिना बताए घर से चली गई थी।

पुलिस टीम

  1. थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी
  2. हे0कानि0 गोपाल गिरी, थाना सोमेश्वर
  3. कानि0 वेद प्रकाश, थाना सोमेश्वर
  4. म0कानि0 आशा कौशल, थाना सोमेश्वर
    5.कानि0 बलवंत प्रसाद, साईबर सेल अल्मोड़ा

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *