• Thu. Feb 12th, 2026

अल्मोड़ा: 15 अगस्त से गुम हुई महिला को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

सास ने आज ही दर्ज करवाई थी बहू की गुमशुदगी

सल्ट पुलिस व सर्विलांस सेल के टीम वर्क का परिणाम, गुमशुदा महिला 03 घण्टे के भीतर सकुशल बरामद

आज 25अगस्त 2023 को सल्ट निवासी एक महिला द्वारा अपनी बहू के दिनांक-15.
08.2023 को घर से बिना बताए कही जाने के सम्बन्ध में थाना सल्ट में गुमशुदगी दर्ज कराई गयी।

रामचन्द्र राजगुरु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन व सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु तत्काल टीम गठित की गयी।

थानाध्यक्ष सल्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए सर्विलांस की सहायता से गुमशुदा महिला को गुमशुदगी दर्ज होने के 03 घण्टे के भीतर हिनौला सल्ट से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
जिस पर परिजनों व क्षेत्रवासियों द्वारा सल्ट पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए प्रशंसा की गयी।

पुलिस टीम
1.अवर उपनिरीक्षक मोहन चंद्रा, थाना सल्ट
2.म0का0 नीतू, थाना सल्ट
3-कानि0 बलवंत प्रसाद, साईबर सेल अल्मोड़ा

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *