Almora police ने 35 लाख कीमत का कुल 140 किलो गांजा किया बरामद

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर SSP अल्मोड़ा

नशे के विरुद्घ जीरो टॉलरेन्स नीति अपनाकर नशे के सौदागरों को पहुंचा रहे हैं सलाखों के पीछे

आज तड़के नशा तस्करों पर अल्मोड़ा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही भारी मात्रा में गांजा बरामद एसओजी व देघाट टीम ने पिकअप और बलेनो कार से 116 किलो गांजा और भतरौजखान पुलिस ने अल्टो कार से 24 किलो गांजा किया बरामद 03 तस्कर गिरफ्तार

थाना देघाट व भतरौजखान ने 35 लाख कीमत का कुल 140 किलो गांजा किया बरामद

एसएसपी महोदय का नशे के विरुद्ध सख्त रुख का दिख रहा हैं असर, विगत 10 दिनों में 11 तस्करों को किया जा चुका हैं गिरफ्तार और 232 किलो गांजा बरामद

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।
एसएसपी महोदय द्वारा नशे के विरुद्ध उठाये जा रहे कड़े एक्शन का परिणाम दिखाई दे रहा हैं। अल्मोड़ा पुलिस ने विगत 10 दिनों के भीतर कुल 11 गांजा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर 232 किलो गांजा बरामद किया हैं।
40 दिनों के भीतर एनडीपीएस एक्ट में 21 तस्करों को गिरफ्तार किया गया हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट श्री दिनेश नाथ महन्त व प्रभारी एसओजी श्री भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में देघाट पुलिस व एसओजी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक- 11.02.2025 की तड़के केदार स्याल्दे रोड पर सटेड गाँव के पास चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- UK01-CA-0427 पिकअप चालक सुन्दर सिंह के कब्जे से 06 कट्टों से कुल 85.076 किलोग्राम गांजा व वाहन संख्या UK20-1017 बलेनो कार चालक खीम सिंह के कब्जे से 02 कट्टो में 31.282 किलोग्राम गांजा (कुल 116.358 किलोग्राम गांजा) बरामद करते हुए थाना देघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गयी। दोनों वाहनों को सीज किया गया।


पूछताछ-

अभियुक्तगणों ने बताया कि उनका एक साथी कुलदीप व अन्य साथी अज्ञात जो दूसरी कार इग्निस से रेकी कर रहे थे, आपकी गाड़ी आती देख भाग गये। उक्त गांजे को हम सीम गांव इलाके से रामनगर की ओर ले जा रहे थे जिसे ऊंचे दामों बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।

अभियुक्तगणों के नाम व पता-
1- सुन्दर सिंह 29 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्रान नीबूगैर ,कमान थाना देघाट जनपद अल्मोडा उम्र
2- खीम सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र भगत सिंह निवासी ग्राम नहलगैर थाना देघाट जनपद अल्मोडा
बरामदगी- अभियुक्तगणों से कुल 116.358 कि0ग्राम गांजा बरामद होना।
कीमत- 2,908,950 रुपये (उनतीस लाख आठ हजार नौ सौ पचास रुपये)
थाना देघाट व एसओजी पुलिस टीम-
1-उ0नि0 श्री आनन्द बल्लभ कश्मीरा, थाना देघाट
2-हे0कानि0 श्री अमित कुमार, थाना देघाट
3-हे0कानि0 श्री करुण मिश्रा, थाना देघाट
4-हे0कानि0 श्री अवधेश कुमार, एसओजी अल्मोड़ा
5-कानि0 श्री परवेज अली, एसओजी अल्मोड़ा
6-कानि0 चालक श्री नीरज सिंह बिष्ट, थाना देघाट

थाना भतरौजखान-
आज 11.02.2025 को थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा चेंकिग के दौरान मरचूला रोड़, मोहान क्षेत्र में एक बिना नम्बर प्लेट अल्टो कार चालक निक्कू के कब्जे से 24.095 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर तस्कर को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। वाहन को सीज किया गया। संलिप्त अभियुक्तो के बारे में जानकारी की जा रही हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
निक्कू उम्र -21 वर्ष पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर ध्यान सिंह, पाकवाड़ा जिला मुरादाबाद उ0प्र0
बरामदगी – 24.095 किलोग्राम गांजा
कीमत- ₹ 602,375 रुपये (छः लाख दो हजार तीन सौ पतहत्तर रुपये)
भतरौजखान पुलिस टीम-

  1. अ0उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र कुमार
  2. हेड कानि0 श्री प्रकाश सिह
  3. हेड कानि0 श्री नारायण सिंह
  4. हेड कानि0 श्री आनन्द बल्लभ त्रिपाठी
D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

5 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

18 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

19 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

22 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago