• Tue. Mar 17th, 2026

    Almora: वाहन में मिला 40 किलो से अधिक का गांजा, एक फरार एक गिरफ्तार

    एसएसपी अल्मोड़ा का नशे के विरुद्ध नॉनस्टॉप एक्शन है जारी

    देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु समस्त थानाध्चौकी प्रभारियों एवं एसओजीध एएनटीएफ टीम को नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करीधबक्री करने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं।

    पिकअप से गांजा तस्करी कर रहा अभियुक्त चढ़ा सल्ट पुलिस के हत्थे

    सीओ अल्मोड़ा रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03.02. 2024 की रात्रि में थाना क्षेत्र कठपतिया से 2 किमी आगे सराईखेत रोड पर चेकिंग के दौरान सराईखेत से आ रहे वाहन संख्या-UK 04 CA 3964 (महिन्द्रा पिकअप) को रोका गया तो वाहन चालक गाड़ी से उतरकर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

    06 लाख से अधिक कीमत का 40.600 किग्रा गांजा बरामद

    संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा वाहन चालक के बगल की सीट में बैठे व्यक्ति को पकड़कर वाहन की तलाश ली गयी तो वाहन में चार सफेद प्लास्टिक के कट्टो में कुल 40.600 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिस पर अभियुक्त हरीश चन्द्र नेगी उर्फ छेत्र पाल को गिरफ्तार करते हुए फरार व्यक्ति के बारे में पूछने पर उसने बताया कि फरार व्यक्ति ही वाहन स्वामी है जिसका नाम रविन्द्र सिंह रावत उर्फ रवि रावत है। गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप को सीज करते हुए अवैध गांजा बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी पर थाना सल्ट में अभियुक्तगणों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफ०आई०आर० पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। फरार अभियुक्त रविन्द्र सिंह रावत उर्फ रवि रावत निवासी हंसाली सराईखेत, सल्ट, अल्मोड़ा की तलाशर्धगरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

    गिरफ्तार अभियुक्त हरीश चन्द्र नेगी उर्फ छेत्र पाल, उम्र 27 वर्ष पुत्र स्व० शंकर सिंह निवासी श्रीगाड़, गुदलेख, सल्ट जिला अल्मोड़ा है। बरामदगी में पिकअप वाहन उपरोक्त से चार प्लास्टिक के सफेद कट्टो में कुल 40.600 किलोग्राम गाँजा बरामद हुआ है जिसकी कीमत 6,09,000 रुपए है।

    पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद, हे०कानि० सुरेश चन्द्र, हे०कानि० संजु कुमार, कानि० मदन सिह शामिल रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *