• Fri. Apr 3rd, 2026

    अल्मोड़ा: पुलिस परिवार ने अपर उप निरीक्षक को सेवानिवृत्त पर ससम्मान दी भावभीनी विदाई

    पुलिस विभाग में किये गये कार्यों की सराहना कर फूल माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र, उपहार देकर व शाँल ओढ़ाकर किया सम्मानित

    आज 30 जून को रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में अपर उ0नि0 रमेश सिंह सामन्त के पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

    अधिवर्षता सेवानिवृत्त हो रहे अपर उ0नि0 श्री रमेश सिंह सामन्त द्वारा पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल के अनुभवों को उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से साझा किया तथा सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं मेहनत लगन से करते हुए हमेशा अपने उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

    राम चन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा अपर उ0नि0 रमेश सिंह सामन्त के पुलिस विभाग में नियुक्त रहते हुए दीर्घकालीन सेवा के दौरान उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन व ईमानदारी से किये गये कार्यो की सराहना करते हुए फूल माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर एवं शाँल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, साथ ही सेवानिवृत्त जीवन परिवार के साथ शान्तिमय, स्वस्थ्य, समृद्धशाली एवं मंगलमय भविष्य की कामना कर भावभीनी विदाई दी गयी और अपेक्षा की गयी कि भविष्य में भी हमेशा अपने को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग मानकर अपना अनुभव व सहयोग पुलिस विभाग को प्रदान करते रहेंगे।

    सेवा विवरण
    अपर उ0नि0 श्री रमेश सिंह सामन्त द्वारा पुलिस विभाग में जनपद पिथौरागढ़, उधमसिंहनगर, नैनीताल एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 41 वर्ष, 01 माह, 29 दिवस की दीर्घकालीन सेवा प्रदान की गयी।

    विदाई समारोह के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा विमल प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक संचार राजीव टम्टा, उ0नि0 मोहित कुमार( लाईन सुबेदार), उ0नि0 दामोदर कापड़ी सहित पुलिस कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *