• Sun. Mar 22nd, 2026

    धारानौला क्षेत्र में भटक रही एक नाबालिग को पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द

    अल्मोड़ा पुलिस के महिला थाना व डायल 112 मोबाइल टीम ने धारानौला क्षेत्र में भटक रही एक नाबालिग बालिका को किया परिजनों के सुपुर्द

    परिजनों ने जताया अल्मोड़ा पुलिस का आभार

    कल दिनांक 22.09.2024 की रात्रि धारानौला क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका अकेले घूम रही थी, जिसे डायल 112 मोबाइल टीम द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से महिला थाना अल्मोड़ा पहुंचाया गया।
    जिस पर थानाध्यक्ष महिला अल्मोड़ा उ0नि0 सुश्री मीना आर्या* के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस टीम द्वारा बालिका से पूछताछ की गयी तो बालिका ने बाड़ेछीना निवासी होना बताया गया। बालिका द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर उसके परिजनों से सम्पर्क किया गया।
    आज दिनांक 23.09.2024 को बालिका के परिजन महिला थाना आये। उनके द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री बिना बताये घर से चली गयी थी। तत्पश्चात परिजनों का काउन्सिलिंग कर नाबालिग बालिका को सकुशल सुपुर्द किया गया।
    बालिका के पिता ने पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही की सराहना की।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *