• Fri. Feb 13th, 2026

अल्मोड़ा: सभी परीक्षा केन्द्रों में पुलिस कर रही परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग

झूठी खबरें अफवाह फैलाने वालों पर रखी जा रही कड़ी नजर

SSP अल्मोड़ा ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित CDS(II),NDA &NA(II) परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है

रामचन्द्र राजगुरु एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक- 03.09.2023 को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित CDS(II), NDA & NA(II) परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अलर्ट मोड में रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

SSP अल्मोड़ा के सख्त निर्देश पर पुलिस बल की कार्यवाही

1- सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की डीएफएमडी व एचएचएमडी से सघन चेकिंग फ्रिस्किंग की जा रही है।

2- जनपद एलआईयू व एसओजी लगातार सक्रिय रहकर परीक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं।

3- कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ना ले जा पाए उसके लिए गहनता से चेकिंग चल रही है।

4- परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और अन्य कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।

5- सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

  1. क्यूआरटी टीम लगातार गश्त पर है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *