• Thu. Feb 12th, 2026

Nanda Devi festival नुक्कड़ नाटक कर अल्मोड़ा पुलिस ने लोगों को नशे के प्रति किया जागरूक

Nanda Devi festival Almora: मां नंदा सुनंदा मेले की इन दिनों नगर में धूम है। वहीं मंगलवार को नंदा देवी के मेले के छठे दिन कई सांस्कृतिक कार्यक्रम एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित हुए।

वहीं बाहर से आए मेहमान कलाकारों ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति गायन और नृत्य से लोगों को रूबरू कराया सभी दर्शकों ने  खूब जम के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।

पुलिस प्रशासन ने नशे से दूर रहने का दिया संकेत

वहीं अल्मोड़ा नगर के पुलिस प्रशासन के द्वारा अपने नाटक के द्वारा अल्मोड़ा  की जनता को शराब से दिन पर दिन हो रहे घरों में अशांति एवं युवा पीढ़ी को यह संदेश दिया की शराब और समाज में हो रहे अन्य नशें से दूर रहने का संकेत दिया।

सराहनीय कार्यों के लिए किया गया सम्मानित

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पूर्व मेला समिति द्वारा का पशु चिकित्सक डॉ० सुरेंद्र सिंह गर्बियाल,वन विभाग के भुवन टम्टा को सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।  अल्मोड़ा पुलिस के निरीक्षक यातायात गणेश सिंह हरड़िया, उ0नि0 यातायात सुमित पाण्डे सहित यातायात पुलिस कर्मी कानि0  राजेन्द्र नाथ, कानि0 योगेश लोहुमी, कानि0  जगदीश राम व कानि0  त्रिलोक राम को अल्मोड़ा नगर में बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने के सम्मानित करते हुए आमजन के साथ उनके अच्छे व्यवहार की प्रशंसा की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष महिला थाना सुश्री मीना आर्या को भी मेला समिति द्वारा सम्मानित किया गया। मेले के  मुख्य संयोजक मनोज सनवाल एवं मेला संयोजक एडम्स संजय साह रिक्खू द्वारा सम्मानित किया गया।

नुक्कड़ नाटक में अभिनय करने वाले पुलिस कर्मी

1-हे0कानि0 रविन्द्र बचकोटी
2-कानि0  राजेश आर्या
3-म0कानि0  रीता बगड़वाल
4-म0कानि0 सुश्री कविता

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान  थे । कार्यक्रम में मुख्य रूप से लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू), एन.टी.डी महिला चौकी इंचार्ज मीना आर्य, आशीष गुरुरानी,दिनेश मठपाल,आशुतोष भट्ट,मानसी जोशी आदि उपस्थित थे।  मंच का संचालन मनोज सनवाल संजय साह रिक्खू ने संयुक्त रूप से किया।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *