अल्मोड़ा: पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार से बरामद की गांजे की बड़ी खेप
-10 लाख से अधिक कीमत का 69.656 किग्रा गांजा बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार,
– जिला गाजियाबाद के तस्कर की गाड़ी में गांजा छोड़ भागने की चालाकी भी नही आई काम
– देघाट पुलिस ने कुछ ही घंटो गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे भेजने का किया इंतजाम
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक प्रदेश को ड्रग्स फ्रीबनाने के लिए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन2025 के तहत दिए गये निर्देशों केक्रम में देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीिक्षक अल्मोड़ा के कुशल निर्देशन मेंसीओ अल्मोड़ाघ्रानीखेत विमल प्रसादके पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानाप्रभारियों व एसओजीएएनटीएफ प्रभारियोंद्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करीकरने वाले तस्करों के विरुद्ध लगातारकड़ी कार्यवाही करते हुए ताबड़तोड़गिरफ्तारियां की जा रही है। दिनांक13-14 फरवरी की रात्रि में थानाध्यक्षदेघाट राहुल राठी द्वारा पुलिस टीम केसाथ थाना क्षेत्रान्तर्गत आपराधिकगतिविधियों की रोकथाम हेतु चेकिंगकी जा रही थी। थाना क्षेत्र वल्मरा सेदेघाट की तरफ वापस आते समयपुलिस टीम को पत्थरखोला नदी परबने पुल के पास बबलिया गांव कीतरफ से एक कार आती हुई दिखाईदी। उक्त कार का चालक पुलिस कीगाड़ी को देखकर अपनी गाड़ी बंदकरके गाड़ी को मौके पर छोड़करबबलिया रोड की तरफ भाग गया।संदिग्धता प्रतीत होने पर थानाध्यक्षराहुल राठी के निर्देश पर हे०कानि०मनोज पाण्डे व हे०कानि० सुरेन्द्र कुमारद्वारा कार छोड़कर भागे चालक कापीछा किया गया।
थानाध्यक्ष व साथ मेंमौजूद कानि० नीरज बिष्ट द्वारा मौकेपर मौजूद स्विफ्ट डिजायर कार संख्या-DL-3 CAZ-8943 को चैक कियाTगया तो कार की डिग्गी में 4 बैंगो में कुल 69.656 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस दौरान कुछ समय बाद कार चालक का पीछा करने गये कर्म०गणों द्वारा वापस आकर बताया कि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गया है। गांजा तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्टडिजायर कार को कब्जे में लेकर गांजा बरामदगी के आधार पर थाना देघाट में एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत फरार अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत की गयी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा थानाध्यक्ष देघाट को पुलिस टीम का गठन कर फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्त की तलाशध गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र में घटगाड़,देघाट, पालपुर, पत्थरखोला, बबलिया, महरगांव, उदयपुर, भाकुड़ा आदि स्थानों पर अभियुक्त की तलाश व सुरागरसी पतारसी करते हुए थाना क्षेत्र से बाहर भागने का प्रयास कर रहे फरार अभियुक्त अय्यूब खान को दिनांक 14.02.2024 को एफआईआर दर्ज होने के 9 घण्टों के भीतर हरलाल वर्मा इंटर कॉलेज भाकुड़ा के नीचे रोड से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त अय्यूब खान, उम्र 27 वर्ष, पुत्र नाजर अली, निवासी किदवई नगर, जिला गाजियाबाद, उ०प्रदेश है। बरामदगी में 4 बैंगो के अन्दर कुल- 69.656 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है जिसकी कुल कीमत 10,44,840 रुपये है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी, हे०कानि० मनोज पाण्डे, हे०कानि० सुरेन्द्र कुमार, हे०कानि० अमित यादव, कानि० नीरज बिष्ट शामिल रहे।
