अल्मोड़ा पुलिस का सत्यापन अभियान है जारी
देघाट पुलिस ने बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने पर 01 मकान मालिक पर की ₹ 5,000 की चालानी कार्यवाही
रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, मजदूरों, फड़ फेरी व रेड़ी, ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने के सख्त निर्देश दिये गये है।
एक अगस्त को थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के नेतृत्व में देघाट पुलिस द्वारा कस्बा देघाट में सत्यापन अभियान* चलाकर बिना सत्यापन रह रहे लोगों का सत्यापन किया गया।
अभियान के दौरान 01 मकान मालिक द्वारा अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नही कराया था, जिस पर सम्बन्धित मकान मालिक का पुलिस एक्ट में 05 हजार रुपये का नगद चालान किया गया।
इसके उपरांत थानाध्यक्ष देघाट द्वारा पुलिस टीम* के साथ स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए किरायेदार रखने से पूर्व अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने, बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने पर मकान मालिक के विरुद्ध होने वाली चालानी कार्यवाही की जानकारी देकर बिना सत्यापन के किरायेदार नही रखने की सख्त हिदायत दी गयी।
