• Sat. Mar 21st, 2026

    अल्मोड़ा पुलिस की महिला आरक्षी ममता खाती ने अमेरिका में लहराया देश का परचम

    बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2025 एथलेटिक्स में जीते 01 स्वर्ण व 05 रजत पदक

    दिनांक 27 जून 2025 से 7 जुलाई 2025 तक अमेरिका के बर्मिंघम अलबामा शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2025 में 70 से अधिक देशों के लगभग 8500 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया था।

    जिसमें जनपद अल्मोड़ा पुलिस लाइन में नियुक्त महिला आरक्षी ममता खाती ने एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 01 स्वर्ण व 05 रजत पदक अर्जित कर देश,राज्य और उत्तराखंड पुलिस व जनपद पुलिस का मान बढ़ाया है।

    देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2025 एथलेटिक्स में 01 स्वर्ण व 05 रजत पदक जीतकर जनपद पुलिस का नाम रोशन करने वाली महिला आरक्षी ममता खाती को बधाई देते हुए आगामी प्रतिस्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएं दी गई है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *