दुष्कर्म के आरोपी को हल्द्वानी से किया गिरफ्तार

एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में लगातार सलाखों के पीछे पहुंच रहे है अपराधी

मामला-
दिनांक 21/06/2024 को लमगड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के संबंध में आरोपी मनोज सिंह नेगी के विरुद्ध धारा 376 भादवि व 5j (II)/6 पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत थाना लमगड़ा में एफआईआर पंजीकृत करायी थी।
श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष लमगड़ा को एसओजी और थाना लमगड़ा की टीमें गठित कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये थे।

विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री राहुल राठी द्वारा पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की खोजबीन शुरु की गई।
अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिये फोन का प्रयोग भी नही कर रहा था,पुलिस टीमों द्वारा कई स्थानों में दबिश देकर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे।
आज दिनांक 16.07.2024 को गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए आरोपी मनोज सिंह नेगी को शमा होटल के पास बरेली रोड हल्द्वानी से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता-
मनोज सिंह नेगी उम्र-23 वर्ष पुत्र जमन सिंह निवासी चौकुना, लमगड़ा. अल्मोड़ा
गिरफ्तारी/बरामदगी पुलिस टीम-
1- थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री राहुल राठी
2- हेड कानि0 श्री इन्द्रजीत बोरा
3- हेड कानि0 श्री नरेन्द्र यादव

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari
Tags: almora news

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 hour ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

15 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

16 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

19 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

24 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago