• Sun. Mar 29th, 2026

    अल्मोड़ा: मकर संक्रांति से लापता है प्रकाश राम

    लिगुडता ग्राम सभा के पतलचौरा गांव, थाना धौलछीना जिला अल्मोड़ा के धन राम के पुत्र प्रकाश राम के पंद्रह जनवरी से लापता हो गए है।

    लिगुडता ग्राम सभा के पतलचौरा गांव के धन राम के पुत्र प्रकाश राम सेराघाट मेले में ,मेला देखना गया था। आज चार दिन बीत जाने के बाबजूद भी भी धन राम का पुत्र अभी लापता हैं। मकरसंक्रांति के त्योहार के उपलक्ष्य प्रकाश राम दिल्ली होटल की नौकरी से छुट्टी लेकर घर आया था।

    प्रकाश राम की उम्र 28साल है प्रकाश राम की दो बेटी व एक लड़का है।चार दिन से लापता प्रकाश राम कोई जानकारी नहीं मिलने के कारण प्रकाश राम की पत्नी व उसकी मां रात दिन रो रो कर परेशान हैं।

    रीठागाडी दगड़ियों संघर्ष समिति ने धौलछीना थाना से प्रकाश राम की जांच पड़ताल के लिए अपने स्तर से सहयोग करने की मांग की है। समिति ने पत्र में कहा धन राम जी एक साधारण व गरीब परिवार के मिस्त्री व बढिई गिरी के आदमी हैं।धन राम जी एक मात्र पुत्र प्रकाश राम जी के लापता होने से धन राम व उनकी पत्नी व बहू के इस दुःख की घड़ी में बेहाल है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *