• Sat. Mar 28th, 2026

    2016 में की गयी मासी डिपो बनाने की घोषणा अब तक धरातल में नहीं उतरी, सुविधाओं के अभाव में जनता पलायन का शिकार

    अल्मोड़ा। 2016 में की गयी मासी डिपो बनाने की घोषणा अब तक धरातल में नहीं उतरी, सुविधाओं के अभाव में जनता पलायन का शिकार

    विगत दो दशक पूर्व राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा सितम्बर 2016 में मासी क्षेत्र विकासखण्ड चैखुटिया में कई घोषणा की गई थी।
    स्थानीय जनता द्वारा दो दशक से अधिक समय से क्षेत्र में रोड़वेज डीपो बनाने की मांग की जाती रही है। क्षेत्र अनेक सुविधाओं के अभाव में पलायन का भी शिकार है। बतौर जिला पंचायत सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता अनेक सालों से निरंतर हर मंच पर इस मांग को उठाती रही है।

    राधा पाण्डेय पूर्व जिला पंचायत एवं जिला योजना सदस्य अल्मोड़ा ने बताया कि स्थानरीय जनता गत दो दशक से बस डिपो की मांग कर रही है जिसमें संलग्न पत्रों से स्पष्ट होता है जो विभिन्न मंचों पर स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए है। जिसमें तत्कालिक परिवहन मंत्री को सांसद बची सिंह रावत जी द्वारा 7/6/ 2006 को दिया गया संस्तुति पत्र एवं स्थानीय पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जीना को देय पत्र सहित 16/09 /2017 को मुख्यमंत्री को दिए गया पत्र भी संज्ञान लेने योग्य है।
    पत्रों के माध्यम से क्षेत्र की जनता के साथ मेरे द्वारा इस ज्वलंत समस्या को लगातार उठाया गया है। वर्ष 2016 में क्षेत्र भ्रमण के दौरान तत्काल मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा भी चैखुटिया जनसभा में मासी डिपो बनाने की घोषणा भी की गई थी।

    इस दौरान डिपोे निर्माण हेतु स्थल का चयन व मानचित्रण भी किया जा चुका था। लेकिन लम्बा अर्से बाद भी आज तक इस क्षेत्र में बस डिपो की मांग पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाई और सरकार की विभिन्न घोषणाएं और हमारे प्रयास आगे नहीं बढ़ पाए है।

    इतना होने के बाद भी यह डिपो धरातल में नहीं आया है, क्योंकि मुख्यमंत्री की मंच की घोषणा को जनता सरकारी आदेश की मान्यता देती है। इस घोषणा को अमलीजामा क्यों नहीं पहनाया जा सका यह भी समझ से बाहर है। क्षेत्र की जनता ने डीएम के माध्यम से परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर सरकार से अनुरोध व मांग कर रही हैं कि इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए पुनः मासी डिपो सम्बंधी फाईलोें का पुनः अवलोकन कराते हुए इस मांग को धरातल में लाकर क्षेत्र की जनता को अनुग्रहित करने का कष्ट करें।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *