• Thu. Mar 19th, 2026

    अल्मोड़ा: समान पेंशन व्यवस्था न लागू करने पर राज्य आंदोलनकारियों में रोष

    ‘बरखा जब कृषी सुखानी’ कहावत बन गया क्षैतिज आरक्षण विधेयक

    बिजली सड़क जंगली जानवरों की समस्याएं भी गिनाई

    अल्मोड़ा 23 फरवरी: आज यहां जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर पेटशाल में राज्य आंदोलनकारियों की बैठक संपन्न हुई । बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा सभी राज्य आंदोलनकारियों को समान पेंशन दिये जाने की घोषणा को लागू न करने, आश्रितों को पेंशन के शासनादेश के बावजूद पेंशन न देने तथा वंचितों राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण न होने पर गहरा रोष ब्यक्त किया गया।

    इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्षों की प्रतिक्षा के बाद क्षैतिज आरक्षण विधेयक विधानसभा से पारित तो हो गया है लेकिन जब तक राज्यपाल की स्वीकृति नहीं मिलती और शासनादेश नहीं बनता तब तक इसका कोई लाभ नहीं। पहले भी विधेयक लटकाया जाता रहा है जिससे अधिकांश राज्य आंदोलनकारियों की नौकरी की उम्र ही निकल गई है यह विधेयक का बरखा जब कृषी सुखानी वाली कहावत बन गया है।

    क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा गया कि भैसियाछाना, धौलादेवी विकास खंड के तोली फीडर से जुड़े गांवों में शाम होते ही बिजली गुल हो जाती है तथा सुबह जरूरत के समय भी बिजली नहीं मिलती ।विभागीय अधिकारियों ने कनारीछीना फीडर से जोड़ कर समस्या के समस्या का आश्वासन तो दिया किन्तु जोड़ा नहीं। कई वक्ताओं ने कहा कि सरकार मिलेट अन्न योजना में स्थानीय मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए प्रशिक्षणों का आयोजन तो बड़े बड़े होटलों कर रही है किंतु किसानों के खेतों को जंगली आवारा जानवरों से बचाने के कोई उपाय नहीं कर रही है ।बैठक में डूंगरी -कुंजबरगल, गिरचोला -दौला मोटर मार्ग के शीघ्र निर्माण की मांग भी की गयी बैठक में राज्य आंदोलनकारियों द्वारा विभिन्न माध्यमों से सरकार को भेजे जा रहे ज्ञापनों पर कार्यवाही न होने पर भी रोष ब्यक्त किया गया तथा निर्णय लिया गया कि 5मार्च को राज्य आंदोलनकारी गांधी पार्क अल्मोड़ा में अपनी मांगों को लेकर धरना देंगे।

    आज बैठक में ब्रह्मानन्द डालाकोटी, दिनेश शर्मा,दौलत सिंह बगड्वाल, गोपाल सिंह बनौला,पूरन सिंह बनौला, बिसंभर पेटशाली, बहादुर राम, कृष्ण चन्द्र डालाकोटी,राजन बल्लभ, गोविंद राम,दीवान सिंह, सुरेन्द्र सिंह, गोपाल गैड़ा, देबकी देवी आदि उपस्थित रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *