X

Almora News: अवैध शराब के साथ 1 व्यक्ति गिरफ्तार

कोतवाली रानीखेत ने अवैध शराब के साथ 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा थर्टी फर्स्ट,नववर्ष आगमन व आगामी निकाय चुनावों के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।

अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री अशोक कुमार धनकड़ के नेतृत्व में दिनांक 30/12/2024 को झंडा तिराहे से चिलियानौला जाने वाले रास्ते पर चैकिंग के दौरान गोपाल दत्त के कब्जे से 18 बोतल अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद करते हुए गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रानीखेत में आबकारी अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता-
गोपाल दत्त पुत्र शिव दत्त निवासी गनियाद्योली रानीखेत जनपद अल्मोड़ा
पुलिस टीम-
1-उपनिरीक्षक श्री बिशन लाल –कोतवाली रानीखेत
2-कानि0 श्री कमल गोस्वामी – कोतवाली रानीखेत
3-कानि0 श्री अशोक गिरी- कोतवाली रानीखेत
4-कानि0 श्री रवि कुमार – कोतवाली रानीखेत

This post was published on 31/12/2024 9:40 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post