• Tue. Mar 10th, 2026

    अल्मोड़ा: देशी व अंग्रेजी शराब परचून वाले को बेचना पड़ा भारी, पुलिस ने की गिरफ्तारी

    एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही

    दुकानदार को परचून की दुकान में अवैध रुप से शराब पिलाना/बेचना पड़ गया भारी, रानीखेत पुलिस ने विभिन्न ब्राण्ड के अद्धे, पव्वों के साथ की दुकानदार की गिरफ्तारी

    रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना, चौकी व एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों व होटल, ढाबों, दुकानों व रेस्टोरेण्टों में शराब पिलाने एवं बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।


    सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेमचन्द्र पंत के नेतृत्व में कल 11 जून की रात्रि में रानीखेत पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री की रोकथाम व नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चेकिंग अभियान के दौरान गनियाद्योली रानीखेत में गिरधर सिंह को अपने परचून की दुकान में लोगों को अवैध रुप से शराब पिलाने, बेचने व दुकान से 02 बोतल, 91 पव्वे अग्रेजी व 41 पव्वे देशी अवैध शराब बरामद कर अभियुक्त गिरधर सिंह को गिरफ्तार कर कोतवाली रानीखेत में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
    गिरफ्तार अभियुक्त गिरधर सिंह रावत पाली गनियाद्योली, थाना रानीखेत, अल्मोड़ा का निवासी हैं जिससे 2 बोतल, 91 पव्वे अग्रेजी व 41 पव्वे देशी अवैध शराब बरामद हुई जिसकी मत-18000/-( अट्ठारह हजार रुपये ) हैं।


    पुलिस टीम-
    1-उ0नि0 कश्मीर सिंह, कोतवाली रानीखेत
    2-हे0कानि0 लक्ष्मण सिंह, कोतवाली रानीखेत
    3-कानि0 दिनेश मेहरा, कोतवाली रानीखेत
    4-एच0जी0 हरीश फर्त्याल, कोतवाली रानीखेत

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *