• Sun. Mar 29th, 2026

    रानीखेत पुलिस ने डिग्री काँलेज की छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरुक कर सिखाएं आत्मरक्षा के गुर

    एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस का महिला सुरक्षा जागरुकता अभियान है जारी

    स्कूल/काँलेजों में छात्रायें व ग्राम कस्बों में ग्रामीण व कामकाजी महिलायें हो रही है लाभान्वित

    रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा महिला सुरक्षा हेतु गंभीर एवं संवेदनशील है, महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूल/काँलेजों,बाजार कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रो में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली छात्राओं व कामकाजी/ग्रामीण महिलाओं को महिला सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए उनका गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन कर सभी बालिकाओं व महिलाओं को पुलिस सुरक्षा से जोड़ते हुए उनमें सुरक्षा की भावना जागृत करने के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा स्कूल/काँलेजो में छात्राओं के साथ-साथ ग्रामीण व कामकाजी महिलाओं को महिला अपराधों के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए उनका गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।



    इस क्रम में 27 जुलाई को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेम चन्द्र पंत के नेतृत्व में रानीखेत पुलिस की म0उ0नि0 रिंकी व म0कानि0 रितु कोरंगा द्वारा डिग्री काँलेज रानीखेत के छात्राओं व शिक्षिका स्टाँफ को महिला सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए महिला अपराध, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। सभी को गौरा शक्ति के सम्बन्ध में जागरुक कर उनका रजिस्ट्रेशन कराया गया।
    इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा छात्राओं के अकेले बाजार, काँलेज व अन्यत्र आने जाने के समय शरारती व अराजक तत्वों की छेड़खानी आदि घटनाओं से बचने हेतु प्रशिक्षण देकर आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये साथ ही स्थानीय पुलिस व पुलिस के हेल्पलाईन नम्बरों की जानकारी देकर किसी भी प्रकार की समस्या/शिकायत होने पर तत्काल हेल्पलाईन नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया।
    काँलेज प्रशासन ने रानीखेत पुलिस द्वारा चलाये गये जागरुकता कार्यक्रम की सराहना की गयी।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *