• Sat. Feb 14th, 2026

अल्मोड़ा दुष्कर्म मामला: आरोपित पॉलिटेक्निक कॉलेज से निष्कासित

Almora newsAlmora news

अल्मोड़ा के धौलादेवी में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। आरोपी सुहेल को पॉलिटेक्निक कॉलेज दन्यां से निष्कासित कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं।

आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और पहले भी ऐसी घटना को अंजाम दे चुका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच भी जारी है।

घटना की विस्तृत जानकारी प्राविधिक शिक्षा सचिव रुड़की (जिला हरिद्वार) और निदेशक प्राविधिक शिक्षा को भेज दी गई है। वहीं पीड़ित नाबालिग के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, जबकि आरोपित को न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जिला कारागार भेज दिया गया है।

बीते गुरुवार को धौलादेवी में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोप है कि आरोपित ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया और कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

जब यह बात नाबालिग के स्वजन को पता चली तो उन्होंने तत्काल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भगतपुर, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया

बताया जा रहा है कि आरोपित युवक पूर्व में भी एक युवती के साथ इसी तरह की घटना कर चुका था, लेकिन सामाजिक बदनामी के भय से मामला सामने नहीं आ पाया। इस कारण आरोपित के हौसले बढ़ते गए और उसने एक और गंभीर अपराध को अंजाम दिया।

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर किसी भी स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है और डिजिटल साक्ष्यों की भी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *