• Mon. Mar 30th, 2026

    अल्मोड़ा: अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कालेज के विद्यार्थियों को रेड क्रास सोसाइटी के उपाध्यक्ष ने किया सम्बोधित

    मेधावी बच्चों को भेंट किये कम्बल

    आज सुबह अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कालेज में रेड क्रास सोसाइटी अल्मोड़ा के स्वास्थ प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष गिरीश चन्द्र मल्होत्रा ने विद्यार्थीयों को सम्बोधित किया

    अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा, उन्हें स्वंय को सदैव हर क्षेत्र में अनुशासित रहते हुवे ही कर्म क्षेत्र में आगे रहना होगा। तथा नशे व इसके सौदागरो का हर प्रकार से विरोध करना ही होगा।

    और अपने स्वास्थय को केन्द्र में रखकर शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहराता रहे, इस पर ही फोकस करना चाहिए । सिंगल यूज प्लास्टिक को अपने जीवन में कभी भी प्रयोग ना कर अपने पर्यावरण को सदैव स्वच्छ रखने की अपनी प्राथमिकताओ में रखना अनिवार्य बनाना चाहिए।

    इसके बाद उन्होंने अपने मात-पिता, माता, पिता की छांव से दूर हो चुके निर्धन मेधावी विद्यार्थीयों क्रमश:

    अंकित बोरा कक्षा नौ

    सूरज पाण्डे – कक्षा ग्यारह – हाई स्कूल में सम्मान सहित उत्तीर्ण

    ललित जोशी कक्षा – बारह – हाई स्कूल में विद्यालय टापर

    को कम्बल भेंट किये गये।

    इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नन्दन सिंह बिष्ट तथा संचालन प्रवक्ता डा० जी० एस० रावत ने अन्तरराष्टीय जज बाडी बिल्डींग व फिटनेस गिरीश चन्द्र मल्होत्रा, प्रवक्ता सुन्दर सिंह रौतेला, प्रवक्ता राजेश बिष्ट, संगीत शिक्षक ललित प्रकाश सहित कालेज परिवार के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं, विद्यार्थीयों की गरिमा मय भव्य उपस्थिति के मध्य सम्पन्न होनै से पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य ने रेड क्रास सोसाइटी के द्वारा किये जा रहे जनहित कार्यों की प्रशंसा करते हुवे सोसाइटी का आभार व्यक्त किया ।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *