• Fri. Mar 20th, 2026

    अल्मोड़ा: विदेशी शराब की दुकान के सेल्समैन को अज्ञात लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

    अल्मोड़ा निवासी युवक नीरज की अज्ञात लोगों ने पीट-पीटकर कर हत्या करने का मामला सामने आया है।

    बुंगाछीना में विदेशी शराब की दुकान के सेल्समैन को अज्ञात लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।अल्मोड़ा के धारानौला निवासी नीरज नैनवाल (29) पुत्र रघुवीर सिंह नैनवाल पिथौरागढ़ के बुंगाछीना कस्बे में स्थित शराब की दुकान में एक साल से सेल्समैन था।वह यहां किराये के कमरे में रहता था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। सड़क किनारे पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थल थाना पुलिस ने उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अंबीराम आर्या ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। सूचना पर अल्मोड़ा से मृतक के परिजन भी पिथौरागढ़ पहुंच गए। उनकी ओर से अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। सीओ परवेज अली का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *