X

अल्मोड़ा: पाँच पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिये इफैक्टिव कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही जारी

सल्ट पुलिस ने 05 पेटी अवैध शराब के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों,एसओजी,एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों की गिरफ्तारी के लिये सख्त निर्देश दिये गये है।
दिनांक 13/05/2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट श्री अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में सल्ट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कलिंगा मंदिर के सामने गौशाला के पास दीवान सिंह के कब्जे से 05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया और थाना सल्ट में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
दीवान सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी मोहल्ला लखेडा मटखानी, सल्ट ।
बरामदगी- 05 पेटी (17 बोतल मैकडॉवेल ह्विस्कि,17 बोतल सोलमेट, 24 अद्धे सोलमेट)अवैध अंग्रेजी शराब
कीमत- 32,225 रुपये
सल्ट पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल राजेश प्रसाद, कांस्टेबल हेमंत मनराल, होमगार्ड श्याम सिंह शामिल रहें।

This post was published on 14/05/2024 2:30 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post